सिद्धार्थनगर। शहर के सिविल लाइंस वार्ड में अख्तर हुसैन कैनवास बाल इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन चार 2025-2026 के आठवें दिन रविवार को हुए एस राइडर नौगढ़ ने यंगर इलेवन अलीगढ़वा को 15 रन से हरा दिया।
टॉस एस राइडर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में टीम ने 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी अलीगढ़वा की पूरी टीम 85 रन ही बना सकी। जीत के साथ नौगढ़ ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैन ऑफ द मैच विख्यात चुने गए।