फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो विद्यालयों पर आयोजित हुआ नेशनल ओलंपियाड

Thu, 18 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में  नेशनल ओलंपियाड जनरल नॉलेज का परीक्षा देते छात्र- छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अमर उजाला की ओर से नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार काे गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया व जोखना देवी इंटर काॅलेज मंझरिया खेसरहा पर किया गया। इसमें आवेदन करने वाले कक्षा तीन से 12 वीं तक के 26 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा। विद्यार्थियों ने जीके की परीक्षा देकर अपने ज्ञान के बारे में जानकारी ली। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को परखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है। इस पहल का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य है कि बच्चों की प्रतिभा का पहचानना और उसे सम्मानित करना। इस प्रतियोगिता के तहत उन होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है जो अपने ज्ञान और मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।
बृहस्पतिवार को ओलंपियाड के जनरल नॉलेज के प्रश्नपत्र में 50 प्रश्न थे, जिसका छात्र-छात्राओं ने उत्तर दिया। वहीं परीक्षा का आयोजन 16 से 23 दिसंबर तक होगा, जिसमें अलग-अलग विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। जोखना देवी इंटर कालेज मंझरिया खेसरहा में कुल पांच छात्र परीक्षा में शामिल हुए जबकि जीवन त्रिपाठी परीक्षक के रूप में मौजूद रहे। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में कुल 21 बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें