फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, से गूंज उठा वातावरण

Sun, 17 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज स्थित रामलीला मैदान मे शिव मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजी झांकी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों व घरों के पूजा स्थल को रंग-बिरंगे बिजली के झालरों व गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगत के पालन हार श्रीकृष्ण के रूप प्रतिमा को झूले में रखकर झुलाया। छप्पन भोग व्यंजन अर्पित किया गया। इस दौरान वातावरण नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के श्रीराम जानकी और कारण माता मंदिर को बहुत ही भव्य ढंग से सजाया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहा। भजन संध्या में गायिका दीपिका मिश्रा ने गणेश वंदना के बाद आपकी कृपा से सब काम हो रहा है..., भजन प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के स्वर से गूंज उठा। इसके बाद भजन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। गायक कुमार आदर्श ने ''भगत के बस में है भगवान...'' भजन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। यूएस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। श्रीराम जानकी मंदिर पर भजन संध्या में आए कलाकारों ने जन्मोत्सव पर सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को बांधे रखा। रात के 12 बजते ही पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ल, टिल्लू शर्मा ने मंत्रोच्चार कर कृष्ण का प्राकट्य रूप दिखाया। मंदिरों व घरों में शंख, मंजीरा थाली बजने की गूंज सुनाई दी। प्राकट्य होते ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल का जयघोष करते हुए एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाइयां दीं। पटाखा फोड़ खुशियां मनाई। महिलाएं नृत्य करते हुए सोहर गीत गाए। इस दौरान अध्यक्ष उमा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, नंदू गौड़, श्रवण कुमार वर्मा, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें