फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 100 मीटर दौड़ में नंदनी-आकाश अव्वल

Sat, 06 Dec 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत हो रहे विधानसभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा के पहले दिन शुक्रवार को एक संस्थान के बच्चों का दबदबा रहा। युवा कल्याण व प्रादेशिक दल विभाग की तरफ से माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज इटवा में शुरु हुई खेल स्पर्धा की शुरुआत मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के दीप प्रज्ज्वलन कर की।
विज्ञापन

पहले दिन के खेल में 100 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग में संस्थान की नंदनी पहले, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरौलीडीह की उजाला दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 100 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में संस्थान के आकाश प्रथम व किसान इंटर कॉलेज काॅलेज सिकटा के मुकेश द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर फर्राटा दौड़ बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज इंट्रीग्रांट के राम सुभावन प्रथम और संस्थान के श्याम द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर फर्राटा दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में संस्थान की महिमा प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरौलीडीह की उजाला द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर की दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में संस्थान की साक्षी प्रथम व माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज इटवा की काजल द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में संस्थान की सुनैना प्रथम व यशोदा देवी कन्या इंटर काॅलेज इटवा की ज्योति चौहान द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें