फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रहस्य बरकरार, राजन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 14 Oct 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी राजन (18) की मौत की गुत्थी अभी नहीं सुलझ सकी है। गांव के बाहर बिजली के टॉवर से दुपट्टे के सहारे लटका उसका शव मिलने के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

वहीं, परिजन ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
गोनहा निवासी छविलाल का बेटा राजन मंगलवार सुबह गांव के बाहर बिजली के टॉवर पर लटका मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजन के अनुसार, राजन सोमवार शाम भैंस चराकर घर लौटा था। नहाने के बाद उसने गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में जाने की बात कही और घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार सुबह गांव के बाहर उसका शव मिलने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसकी पहचान की और हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन

कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस : राजन घर से निकलने के बाद कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उसकी मौत के कारणों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।
एसओ जोगिया अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अब तक शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें