फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुसाइड और हत्या में उलझी गुत्थी

Tue, 22 Sep 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- फंदे से लटका मिला पति का शव, पत्नी के गले पर काले धब्बे के निशान
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। देशराज और अनीता की मौत की संदिग्ध हालात में मौत की गुत्थी उलझी हुई है। पति का शव फंदे से लटका मिला है जबकि पत्नी जमीन पर लगे बिस्तर पर मृत हाल में पाई गई है। उसके गले पर काला धब्बा मिला है, जिससे यह आशंका जाहिर की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं, बरामदे और दो कमरे के इस घर का दरवाजा खुला होना, बिना कुंडी लगाए छोड़ा जाना संदेह पैदा कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्राइम सीन पर गौर करें तो हत्या के बाद आत्महत्या की कहानी बयां कर रहा है। पहले पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद फंदे से खुद लटक गया। चर्चा है कि 15 दिन से दोनों साथ में थे तो सब सही था। शादी के बाद आखिर ऐसा क्या हो गया? जिससे ऐसा कदम उठाना पड़ा। वहीं देशराज की मौसी आवाज लगाने के लिए पहुंची तो दरवाजा खुला पाया गया। अंदर से कुंडी नहीं लगी थी। ऐसे में यह भी शक है कि किसी तीसरे ने वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद दरवाजा यूं ही बंद कर चला गया जो मौसी के हाथ लगाते ही खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें