फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सपा कार्यालय में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती

Sun, 22 Nov 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विचार गोष्ठी में नेताजी के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर चर्चा की गई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को जिला कार्यालय पर संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विचार गोष्ठी में नेताजी के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर चर्चा की गई।
विधायक सैयदा खातून ने कहा कि नेताजी शोषित, वंचित, किसान, मजदूर, नौजवान और बेरोजगारों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। वह शोषण और अन्याय के खिलाफ मुखर रहते थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने किसानों, मजदूरों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों और समाज के दबे-कुचले वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि नेताजी का मानना था कि राजनीति के माध्यम से समाज की सेवा की जाती है और संघर्ष से सत्ता प्राप्त होती है। समाजवादी विचारधारा के माध्यम से समता, समानता और न्याय पर आधारित समाज की स्थापना की जा सकती है।
विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान, मोनू दुबे, उग्रसेन प्रताप सिंह, बेचई यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें