फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बालक वर्ग में मुकेश, बालिकाओं में मनी ने मारी बाजी

Fri, 10 Oct 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जनपदी माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता लंबी खूद लगाती ​खिलाड़ी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 32वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें 51 विद्यालयों के 582 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया।
विज्ञापन

19 आयु वर्ग बालक के 800 मीटर दौड़ में मुकेश निषाद, किसान इंटर कॉलेज उसका को पहला स्थान मिला। अनूप प्रजापति श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी दूसरे और गौतम गांधी आदर्श विद्यालय बढ़नी के नरेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में मनी, जनता इंटर कॉलेज सिधवा को प्रथम, करिश्मा मोदनवाल श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी को दूसरा और अर्चना चौधरी, नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवधि को तीसरा स्थान मिला।
14 आयु वर्ग बालक के 600 मीटर दौड़ में राजन यादव श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार ने प्रथम स्थान, राधेश्याम शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ ने द्वितीय स्थान व राजन श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंजलि यूपीएस बढ़नी प्रथम स्थान, मनीषा जनता इंटर कॉलेज सिधवा द्वितीय स्थान और मधु गिरी शिवपति इंटर कॉलेज तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस अरुण कुमार व बीएसए शैलेष कुमार और समस्त प्रधानाचार्य की ओर से बच्चों को मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया। निर्णायक के रूप में माध्यमिक शिक्षा विभाग के समस्त शारीरिक शिक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त शारीरिक शिक्षकों की ओर से संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें