तहसील इटवा में अधिवक्ता गजेन्द्र प्रताप सिंह को आरडी पासबुक देते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
इटवा। तहसील परिसर में स्थित बार एसोसिएशन भवन में सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को आरडी पासबुक का वितरण किया। इसमें 89 लोगों को पासबुक दी गई। बार एसोसिएशन इटवा के महामंत्री अब्दुल हलीम ने बताया कि तहसील परिसर में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों, दस्तावेज लेखकों को सांसद के हाथों यह आरडी पासबुक दी गई है। इस आरडी खाते में बार एसोसिएशन की तरफ से प्रत्येक खाते में पांच सौ रुपये डाले जाएंगे, जिसकी शुरुआत माह जनवरी में 89 लोगों के खाते में रकम डालकर की गई।