फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 06 Oct 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर करहिया पुल के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। दोनों बलरामपुर से अपने गृह जनपद अंबेडकरनगर जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी राम केवल (35) बलरामपुर में शटरिंग का काम करते थे। मंगलवार को वह अरिया बाजार निवासी राम सूरत (35) के साथ बाइक से डुमरियागंज की ओर जा रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे करहिया पुल के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राम केवल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी इटवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में राम सूरत को मामूली चोटें आईं। एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें