भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा की ओर से मंगलवार को माता बैठक में टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम कठौतिया आलम में यूनिसेफ के बीएमसी शोएब अख्तर की ओर से 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव पूर्ण टीकाकरण करने और बच्चों को स्वस्थ रखने पर माता बैठक कर चर्चा की गई। सभी को पांच साल सात बार छूटे ना टीका एक भी बार एवं शीघ्र पंजीकरण विषयों पर सभी को जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से सीएचओ पूजा चौधरी, आशा विमला श्रीवास्तव, रेखा देवी, सूर्य कुमारी, पुष्पावती आदि मौजूद रहीं।