भारतभारी। नगर पंचायत के मझौवा स्थित गोशाला का मंगलवार को ईओ राजन कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने केयरटेकर को गोवंशों की देखभाल सुनिश्चित करने में कोई लापरवाही न करने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि निरीक्षण नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने केयरटेकर को सफाई, भोजन, और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ईओ ने छोटे गोवंशों पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया ताकि उनकी देखभाल सुनिश्चित हो सके। उन्होंने केयरटेकर से गोशाला में गोवंशों की संख्या, उनकी स्थिति और किसी भी समस्या या चुनौती के बारे में जानकारी ली।