बेलगड़ा गांव में घर नकब कटा हुआ।
- फोटो : संवाद
शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के बेलगड़ा में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर के पीछे नकब काटकर घर में घुसे चोरों ने अलमारी और बक्से के ताला तोड़कर ढाई लाख के आभूषण व 26 हजार नकदी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही सीओ पवीन प्रकाश मौके पर पहुंचे और चिल्हिया पुलिस को इसके साथ सात दिन पहले महादेवा में नकब काटकर हुई चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
क्षेत्र के बेलगड़ा गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे खाना खाकर परिवार सहित छत पर सोने के लिए चले गए। शनिवार को सुबह उठकर बंद कमरा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो अलमारी का ताला टूटा मिला। सभी सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी में रखे सोने-चांदी के लगभग ढाई लाख के आभूषण गायब मिले और कमरे में घर के पीछे से नकब कटा हुआ है। बगल के कमरे में रखे बाॅक्स को घर के पीछे 100 मीटर दूरी पर एक झाड़ी में ले जाकर वहां उसका ताला तोड़कर उसमें रखे 26 हजार नकदी उठा ले गए।