सिद्धार्थनगर। जिले में जल्द ही एक लाख बाेरी से अधिक यूरिया की खेप पहुंच जाएगी। इससे किसानों को गेंहू के फसल में खाद डालने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह खाद सरकारी व प्राइवेट दुकान पर उपलब्ध रहेगी।
जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल ने बताया कि एक लाख 2344 बोरी यूरिया खाद सात दिसंबर तक आएगी। सात रैक खाद आएगी। इसमें कृफको का एक हजार एमटी, इफ्को का एक हजार एमटी, कोरो का एक हजार 67 एमटी, फर्टलाइजर का 45 एमटी, आईपीएल का एक हजार 10 एमटी, एनएफएल का 530 एमटी सहित कुल 4652 एमटी खाद भेजी जा रही है। बताया कि सरकारी व प्राइवेट खाद सेंटर पर खाद पहुंच जाएगी, जिससे किसानों को सहूलियत मिलेगी।