फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घोंघी नदी के पानी में डूबी 100 एकड़ से अधिक धान की फसल

Fri, 19 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डुबा धान का फसल। संवाद
विज्ञापन
लोटन। जिले पूर्वी छोर पर स्थित लोटन ब्लाॅक के घोघी नदी के तटीय गांवों के सैकड़ों किसानों की खून-पसीने से तैयार फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। धान की फसल के नष्ट होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। किसानों ने सरकार से धान की फसल नष्ट होने पर अहेतुक मदद दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लाॅक के महदेईया, विजदेईया, कर्मा, बगहीडीह, अमहटवा, मरवटिया, बडहरा समेत अन्य गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसलें लगभग तीन दिनों से बाढ़ के पानी में लबालब डूबी हुई हैं। रेड़ा ले चुकी धान की फसलें गलने के साथ ही सड़ने लगी हैं। बताया जाता है कि बाढ़ के पानी ने काफी नुकसान पहुंचाया है। धान की फसल के बर्बाद हो जाने के बाद किसान रामनाथ, रामचंद्र, दिनेश लाल, रामलाल चौरसिया, सुनील भारती, सोनू आदि ने मदद दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें