बिस्कोहर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। ठंड के चलते मरीजों की संख्या में वृद्धि रही। चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं और ठंड से बचाव के उपाए बताए। अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम, गले में खराश, सांस संबंधी संक्रमण, जोड़ों के दर्द और बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए। बच्चों में सर्दी और जुकाम की दिक्कत रही। दोपहर तीन बजे तक आरोग्य मेले कुल 130 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। डाॅ. एससी शर्मा ने मरीजों को ठंड से बचाव के लिए सलाह दी।