भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में शनिवार को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना के तहत जननी संस्था के तत्वावधान व अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा के देखरेख में आयोजित शिविर में क्षेत्र की कुल 34 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें दो नसबंदी के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए। 31 महिलाओं का सर्जन डॉ. पी कनौजिया ने सफल ऑपरेशन किया।