फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आशा और संगिनी के साथ हुई मासिक क्लस्टर बैठक

Thu, 05 Feb 2026 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के सभागार में बृहस्पतिवार को संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं की मासिक क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने पिछले एक माह में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनी द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन, मलेरिया की रोकथाम और कुष्ठ रोगियों की खोज सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में आ रही समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। बैठक में शोएब अख्तर, अल्पना त्रिपाठी, राजेश कुमार, संगिनी अनीता पांडेय, राजश्री, बेबी नसरीन, संगीता, परमेश्वरी, उषा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें