पकड़ी बाजार। पकड़ी चौराहा और गांव में अभी भी बंदरों का आतंक जारी है। बंदर लोगों को काटने के साथ घरों में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। इस पर वन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह लोगों को काटने दौड़ते हैं तथा घर में घुसकर सामना को नुकसान कर दे रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से इन्हें पकड़वाने की मांग की है।