फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : सिद्धार्थनगर में 76.86% मतदान

Fri, 23 Oct 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मतदान केंद्र नौगढ़ तहसील में मतदान करने के लिए कतार में खड़े शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में जिले में 76.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के आठ मतदान केंद्रों पर कुल 2787 मतदाताओं में से 2142 ने वोट डाले। मतगणना 27 को गोरखपुर में होगी।
विज्ञापन

सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही लेकिन दोपहर तक इसमें तेजी आई। मतदान में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं से अधिक रही। सुबह 10 बजे तक 15.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक यह बढ़कर 45.68 प्रतिशत और दोपहर दो बजे तक 65.81 प्रतिशत पहुंच गया।
दोपहर दो बजे तक 1834 मतदाता वोट डाल चुके थे। इसके बाद शाम चार बजे तक 308 और मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 2142 मतदाताओं ने वोट डाले। अंतिम आंकड़ों के अनुसार, मतदान करने वालों में 1745 पुरुष और 397 महिलाएं शामिल रहीं। इस दाैरान मदरसा शिक्षकों ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें