डुमरियागंज। क्षेत्र के भारतभारी नगर पंचायत के बढ़या भोलानाथ (वार्ड-1 महर्षि वाल्मीकि नगर में) बृहस्पतिवार को सपा की तरफ से आयोजित जनचौपाल में डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने समस्याएं सुनीं और इनके जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि उनका भरसक प्रयास है कि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव और मुहल्ला सड़क, पुलिया और इंटरलाॅकिंग और स्ट्रीट लाइट से वंचित न रहे।
विधायक के समक्ष लोगों ने राशन कार्ड, सड़क, नाली से जुड़ी समस्याएं बताईं। विधायक ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान घिसियावन यादव, विजय यादव, अजय यादव, जफर मलिक, सौरभ पांडेय, पिंटू पांडेय आदि मौजूद रहे।