फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने दशहरा को लेकर अधिकारियों संग की बैठक

Wed, 01 Oct 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विधायक विनय वर्मा एसडीएम विवेकानंद मिश्रा को स्थापित दुर्गा पंडालो सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित क
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा अपने आवास पर एसडीएम विवेकानंद मिश्रा के साथ बैठक कर नगर पंचायत शोहरतगढ़, बढ़नी सहित ग्रामीण इलाके में स्थापित दुर्गा पांडालों सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। कहा कि नवरात्र में आस्था का उत्साह भक्तों में बढ़ जाती है। लोग बड़े ही आस्था के साथ यह त्योहार मनाते हैं, जिसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम विवेकानंद मिश्रा से कहा कि आस्था के इस उत्साह व उमंग में दर्शनार्थियों को कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। विधायक ने शोहरतगढ़ कस्बा, चिल्हिया, पल्टदेवी, बढ़नी, तुलसियापुर, कठेला, परसा, पकड़ी बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में स्थापित दुर्गा पंडाल में पहुंचकर मां की आराधना किया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मां दुर्गा ने अधर्मियों व आसुरी शक्तियों का संहार कर इनके अत्याचार से मुक्ति दिलाई। नवरात्र व दशहरा हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है। हर वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव के लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज भारत हर कार्य क्षेत्र में स्वदेशी निर्मित वस्तुओं पर आत्मनिर्भर होता जा रहा है। इस दौरान हरीश वर्मा, रत्नेश सोनी, विपिन कुमार, राजेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें