शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध न होने व कालाबाजारी में लिप्त अधिकारियों व विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही को शिकायत पत्र सौंपा है। विधायक ने कहा कि किसके इशारे पर विक्रेताओं को जरूरत से अधिक मात्रा में खाद उपलब्ध कराई गई। कालाबाजारी में लिप्त अधिकारियों व बिचौलियों पर कार्रवाई की जाए। किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए। कहा कि जब मंत्री जी का दौरा होता है तब विभाग वास्तविकता को छिपाकर रजिस्टर प्रस्तुत करते हैं ताकि अनियमितता की जानकारी न होने पाए। किसानों की समस्याओं को देखते हुए हर सहकारी समितियों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए ताकि शासन की मंशा पर आंच न आने पाए।