फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति टीम ने बांसी में दो दंपतियों का पारिवारिक विवाद सुलझाया

Tue, 29 Sep 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। शिवनगर डिड़ई पुलिस ने मंगलवार को मिशन शक्ति केंद्र की मदद से दो दंपतियों का पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझाया। परामर्श के बाद दोनों जोड़े गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हुए। थाना क्षेत्र के करही मस्जिदिया और कोटिया गडोरी निवासी महिलाओं ने थाने में शिकायत की थी। उनके पतियों से पारिवारिक बातों पर विवाद था। पति बच्चों को बिना बताए घर चले गए थे, जिससे मनमुटाव बढ़ा। मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर परामर्श दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आपसी संबंधों और बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारियां समझाईं। बातचीत के बाद दंपतियों ने आपसी सहमति से साथ रहने की बात कही। पुलिस ने उन्हें सकुशल घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें