फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रभारी मंत्री ने किया बाल उद्यान का लोकार्पण

Mon, 25 Aug 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत धनगढ़वा खुनियांव में बाल उद्यान पार्क का फीता काटकर का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन
: खुनियांव व उसका ब्लॉक में आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

इटवा/उसका बाजार। खुनियांव ब्लॉक के धनगढ़वा में धनवंतरी बाल उद्यान का जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को फीता काटकर लोकार्पण किया। मंत्री ने सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के साथ पार्क का निरीक्षण किया और पौधरोपण किया। इस दौरान परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव, एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्रा, ग्राम प्रधान ममता पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि विजय पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उसका ब्लॉक के चोरई द्वितीय ग्राम पंचायत में जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर पार्क के उद्घाटन किया। कहा कि राज्य सरकार की ओर से अब गांवों के चौमुखी विकास की रफ्तार को तेज किया गया है। अब शहर और गांव के विकास कार्य में कोई भेदभाव नहीं रहा। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गली-नालियों, हर घर जल, जिम, पार्क, स्ट्रीट लाइट के कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के युवा भाई-भतीजावाद और खर्ची-पर्ची सिस्टम के खत्म होने के कारण योग्यता के आधार पर नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, डीडीओ सतीश सिंह, बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख ललावती चौहान, हेमंत जायसवाल, रामसुरेश चौहान, रामभरोस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें