फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा... बदली का असर बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कृषि मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान, पश्चिमी हवाओं के साथ ठंड से राहत नहीं
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। जिले में ठंड का असर फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा। आगामी 24 घंटे में बदली और कोहरा छाए रहने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा, जिससे शीतलहर के प्रकोप से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे है। तापमान में यह गिरावट दिन और रात-दोनों समय ठिठुरन बढ़ा रही है।

सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 78 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे सुबह और देर रात कोहरे की स्थिति बन रही है। दृश्यता प्रभावित होने से सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। हवा की गति औसतन 5.1 किमी प्रति घंटा रही और दिशा उत्तर-पश्चिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्रा का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के सामान्य वेग के बावजूद तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं। बदली और नमी के कारण ठंड का असर महसूस होती रहेगी। खेतों में नमी बढ़ने से रबी फसलों पर शीत प्रभाव बना रहेगा। मौसम के मौजूदा मिजाज को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी रहने के संकेत हैं। अगले एक दिन में हालात में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें