फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी समारोह से लौट रहे अधेड़ की हादसे में मौत

Mon, 10 Aug 2026 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के इटवा-बढ़नी मार्ग पर दुधवनियां गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गईं। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर राउत गांव निवासी जगमोहन उर्फ जग्गू मुंशी (58) घायल हो गए। रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगमोहन अपने एक रिश्तेदार के साथ नेपाल में शादी समारोह में गए थे।
लौटते समय सामने से आ रही बेकाबू बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और फिर हालत गंभीर होने पर जगमोहन को लखनऊ रेफर किया गया था, जहां निजी अस्पताल में रविवार रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मैके पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें