फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिंदू सम्मेलन में वसुधैव कुटुम्बकम का दिया संदेश

Wed, 07 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया में हिंदू सम्मेलन मे भूमि पूजन करते मुख्य वक्ता हिन्दू जिलाध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह। स्
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया-पकड़ी मार्ग पर मंगलवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ शंखनाद, स्वस्तिवाचन, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म ही वह जीवन पद्धति है, जिसने समाज को जोड़ने, समरसता का भाव जाग्रत करने और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश पूरे विश्व को दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता, संगठन और स्वाभिमान ही राष्ट्र की शक्ति का मूल आधार है। एक हिंदू ही है जो नदी, पर्वत, पशु-पक्षी और मानव सब को एक मानता है। हम केवल हिंदुओं का नहीं, अपितु विश्व के कल्याण का भाव रखते हैं। हम लोगों ने सुना होगा धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो। यदि हम इस पर विचार करते हैं तो विश्व में वह भी देश आते हैं जो हमारे मित्र ही नहीं, शत्रु भी हैं। जब हिन्दू समाज संगठित रहता है, तभी हमारी संस्कृति, परंपरा, पूजा-पद्धति और राष्ट्र सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें