फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्थिर रहा पारा...धूप में भी बरकरार रही ठंड

Thu, 11 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर धूप निकलने के बाद भी हो रही गलन में गर्म कपड़े पहनकर निकले बाइक चालक। संवा
विज्ञापन
- 23 डिग्री अधिकतम और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान स्थिर रहा, लेकिन धूप खिलने के बाद भी ठंड बरकरार रही। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही धुंध छाई रही। हल्की हवा और देर रात की सिहरन ने पूरी तरह से लोगों का ठंड का अहसास कराया। तापमान घटने से ठंड में इजाफा हुआ। सुबह की ठंड में लोगों की कंपकपी छूट गई। गलन से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सूर्यदेव के दर्शन भी देरी से हुए। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली गई। दिन में गुनगुनी धूप का अहसास होता रहा। दिनभर लोग धूप में बैठे नजर आए। शाम ढलने के बाद फिर गलन बढ़ गई। सुबह आठ बजे तक धुंध छाई रही, दृश्यता के चलते यातायात व्यवस्था पर असर देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और ठंड बढ़ेगी जबकि दृश्यता घटने से लोगों को वाहन चलाने में भी कठिनाई होगी। तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन ठंड में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें