डुमरियागंज । तहसील क्षेत्र के बेवा-भारतभारी मार्ग पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा और उत्पात शुरू हो जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के पप्पू, धीरज, नफीस, बशारत, ओपी यादव, दिनेश यादव व महेंद्र आदि ने बताया कि मार्ग पर कई शराब की दुकानें होने के कारण शाम के समय वहां लोगों का जमावड़ा लग जाता है। शराब के नशे में लोग आए दिन उत्पात करते हैं, जिससे राहगीरों को असुविधा होती है। लोगों ने पुलिस से शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।