फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित हुई स्मृति परेड

Wed, 22 Oct 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एसएसबी कैंप कटया में स्मृति दिवस मनाया गया। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी मुख्यालय एवं वाहिनी के अधीन समस्त सीमा चौकियों में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इसमें जवानों ने देश के लिए वीरगति को प्राप्त करने वाले जवानों को याद किया। उन्हें साहंस और वीरगाथा से प्रेरणा ली।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए कमांडेंट उज्जवल दत्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर देशवासियों के लिए राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद दिलाता है। इसी दिन वर्ष 1959 में भारत-चीन सीमा पर खोजी-गश्ती के लिए गए सीआरपीएफ के जवानों पर चीनी सेना की ओर से घात लगाकर हमला किया गया। इसके जवाब में सीआरपीएफ के जवानों ने दृढ़ता से उनका सामना किया। इसमें हमारे 10 जवान शहीद हुए। निस्वार्थ राष्ट्र सेवा में अपना प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के याद में हमारे देश में प्रति वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिससे इन शहीदों की शहादत से आम जन मानस के बीच राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो सके।
हम सभी के ओर से उन वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम अपने कर्तव्य पर निष्ठापूर्वक, ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें। इसी उद्देश्य से 43वीं वाहिनी मुख्यालय सिद्धार्थनगर में भी स्मृति परेड का आयोजन कर वाहिनी के जवानों की ओर से राष्ट्र सेवा में शहीद हुए विभिन्न राज्य के पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमांडेंट ने यह भी बताया कि एक सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक देश के विभिन्न राज्यों के 130 और केंद्रीय सशस्त्र बलों के 61 जवानों ने राष्ट्र सेवा में अपनी शहादत दी है।
विज्ञापन

इनमें एसएसबी के निरीक्षक शंकर सरकार, सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, आरक्षी घनश्याम मूर्ति डी., आरक्षी अखिलेश गुप्ता, आरक्षी शिवपाल सिंह और आरक्षी राजेंद्र प्रसाद भगरिया भी शामिल हैं, जिन्होंने भारत माता की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी।
वाहिनी कार्मिकों की ओर से इन वीर शहीदों को याद कर अपने कर्तव्य पथ पर निष्ठापूर्वक अग्रसर होकर राष्ट्र सेवा के लिए दृढ़ संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कमांडेंट महोदय के साथ-साथ यशवंत कुमार उप कमांडेंट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें