फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्मृति द्वार का फाउंडेशन जेसीबी से उखाड़ा, ठेकेदार ने दी तहरीर

Mon, 07 Sep 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी काजी जलील अब्बासी की स्मृति में विधायक निधि से बन रहे स्मृति द्वार का तैयार फाउंडेशन अज्ञात लोगों ने जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया। घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा स्थित बेगम काजी जलील अब्बासी इंटर कॉलेज के सामने की है। निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार ने मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विधायक निधि योजना वर्ष 2025-26 के तहत काजी जलील अब्बासी की स्मृति में द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के तहत फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका था। आरोप है कि पांच सितंबर की भोर में अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन से फाउंडेशन को उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार संजीव श्रीवास्तव (जय मां वैष्णो देवी इंटरप्राइजेज) ने भवानीगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि चकमारूफ गांव निवासी एक व्यक्ति ने स्मृति द्वार के निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी डुमरियागंज से शिकायत की थी। इसके बाद अज्ञात लोगों द्वारा जेसीबी से फाउंडेशन उखाड़े जाने की घटना सामने आई।
विज्ञापन


काजी जलील अब्बासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य और मंत्री रहे थे। वह डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। सिद्धार्थनगर जिले के निर्माण में भी उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में उनकी स्मृति में बन रहे द्वार के फाउंडेशन को उखाड़े जाने की घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें