फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सपा कार्यालय पर एसआईआर को लेकर हुई बैठक

Fri, 23 Jan 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। सपा नगर कार्यालय पर शुक्रवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कृष्ण भान सिंह सैंथवार ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर लग जाए और जो भी नए या छूटे मतदाता हैं, उनका फाॅर्म-6 भरकर मतदाता सूची में उनका नाम जुड़वाने का काम करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव जीतने के लिए मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य की निगरानी करना जरूरी है। इस कार्य में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, मोनू दूबे, नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी और पूर्व नपा अध्यक्ष मो. इदरीस पटवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर कार्य में किसी तरह की लापरवाही न करने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र यादव, महेंद्र लोधी, फिरोज आलम, विनोद यादव, सुनील यादव, रियाज खान, मुलायम सिंह यादव, कपिल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें