फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Fri, 23 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दोबारा मारपीट करने के मामले में गांव निवासी भगवंत प्रसाद ने तहरीर दी। पुलिस श्याम सुंदर, सत्येंद्र, मामू, निबई, सूरज और मोटे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार एकघरवा गांव निवासी भगवंत प्रसाद ने थानेदार को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 19 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे उसकी नातिन पिंकी (17) और पड़ोसी महिला अनीता पत्नी अमित चौहान के साथ गेहूं पिसवाने के लिए जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने पहले हुए विवाद और एफआईआर लिखवाने से नाराज होकर पिंकी व अनीता से मारपीट की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में छह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें