फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम

Sat, 06 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना की ओर से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित इन सीटू फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को बिस्कोहर कस्बा स्थित छेदी लाल इंटर काॅलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही विश्व मृदा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मृदा के संरक्षण और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम में निबंध, कला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें प्राची सिंह प्रथम, काजल द्वितीय और सोनू प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में मीनाक्षी कसौधन प्रथम, सोनाली कश्यप दूसरे और और नूरजहां अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में रीना गुप्ता प्रथम, नूर बानो अंसारी दूसरे और सुधा यादव तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में डॉ. शेष नारायण सिंह, डॉ. सर्वजीत, डॉ. प्रवेश कुमार देहाती, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र, दीप नारायण सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें