फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेडिकल छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 17 Oct 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के गेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) के सदस्य एमबीबीएस छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने वन बॉन्ड-वन सैलरी की मांग को लेकर धरना दे रहे मेडिकल ऑफिसरों के समर्थन में मार्च निकाला। उन्होंने धरना प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर खेद जताया।
विज्ञापन

छात्रों ने मांग की कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की ओर से इंटर्न डॉक्टरों और मेडिकल ऑफिसरों के समान वेतन को लेकर किए गए वादे के अनुरूप शासनादेश जारी किया जाए। उनका कहना है कि इस मांग पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए।
कैंडल मार्च में एमबीबीएस बैच 2021 के डॉ. गौरव पांडेय, बैच 2022 के डॉ. नितिन, मानस गुप्ता, गोविंद शर्मा, राजन गुप्ता, नवीन सिंह और आकाश यादव शामिल रहे। इसके अलावा बैच 2024 के अमन कुमार तथा बैच 2025 के बलेंदु भूषण पांडेय और किशन तिवारी ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें