सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा भवन में शुक्रवार को मानसिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने मानसिक रोगी बनने के कारण को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम मानसिक रोग विभाग के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। छात्रों ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं, महामारी, युद्ध, दुर्घटनाओं अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में व्यक्ति का मानसिक संतुलन प्रभावित हो सकता है। ऐसे समय में मनोवैज्ञानिक सहायता, परामर्श और सामुदायिक सहयोग अत्यंत आवश्यक होता है। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस 2025 बैच के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।