फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम को वन जाते देख नम हुईं दर्शकों की आंखें

Fri, 10 Oct 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भवानीगंज के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन करते कलााकार। संवाद
विज्ञापन
भवानीगंज। स्थानीय रामदीन जूनियर हाईस्कूल के रामलीला मैदान में आदर्श श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया गया। इसके तहत बृहस्पतिवार की रात्रि राम वनवास प्रसंग का भावनात्मक मंचन किया गया, जिससे लोगों की आंखें नम हो गईं। श्रीरामलीला में कलाकारों ने दिखाया कि अयोध्या में श्रीराम के राजतिलक की तैयारी चल रही थी। सभी अयोध्या वासी खुश थे, लेकिन मंथरा ने महारानी कैकेयी से कहा कि राम का राजतिलक होने की तैयारी चल रही है। राम राजा बनेंगे व भरत कुछ नहीं। मंथरा की बात मानकर कैकेयी कोप भवन में चली गईं। महाराज दशरथ को इसकी खबर लगी तो महाराज दशरथ ने उनके पास जाकर पूछा। उन्होंने कहा कि हमारे पुराने दो वरदान हैं, उन्हें आप पूरा करें। भरत को राजगद्दी और राम को 14 वर्षों का वनवास। राम के वनवास की बात सुनते ही महाराज दशरथ बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें