फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इलाज की व्यवस्था परखी, मरीजों से भी जाना सुविधाओं का हाल

Sun, 22 Nov 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आधी रात मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे डीएम, ड्यूटी बोर्ड से चिकित्सकों की उपस्थिति जांची, बेड, चादर और जिम्मेदारों को दिए निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल शुक्रवार देर रात माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी के साथ वार्ड का भी जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर इलाज, बेड, चादर और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
डीएम इमरजेंसी में पहुंचे तो सबसे पहले वहां लगे चिकित्सकों के ड्यूटी बोर्ड को देखा। इसके बाद अंदर जाकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से परिचय लिया और मौके पर मौजूद चिकित्सकों व कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इमरजेंसी में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी भर्ती मरीजों के पास पहुंचे और उनसे सीधे बातचीत कर इलाज की स्थिति जानी। उन्होंने पूछा कि उपचार में किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है और अस्पताल से जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। इस दौरान बेड और चादर की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मरीजों को समय से इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल में संवेदनशीलता बरती जाए और किसी को भी असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें