फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेमरा पुल के पास दिखा विशालकाय घड़ियाल, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 05 Aug 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कूड़ा नदी के सेमरा पुल के पास दिखा घड़ियाल। संवाद
विज्ञापन
- भैंस नहलाने गए चरवाहों की पड़ी नजर, नदी में जाने से बचने की अपील
विज्ञापन

महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा पुल के पास बुधवार को विशालकाय घड़ियाल दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। नदी में भैंस नहलाने गए चरवाहों ने जब घड़ियाल को देखा तो उन्होंने शोर मचाकर भैंसों को तत्काल पानी से बाहर निकाल लिया। इस दौरान पुल से गुजर रहे लोगों ने घड़ियाल का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ चरवाहे रोज की तरह भैंसों को नदी में नहलाने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में मौजूद बड़े आकार के घड़ियाल पर पड़ी। इसे देखकर चरवाहों ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को सतर्क किया। आवाज सुनकर पुल से गुजर रहे राहगीर भी मौके पर रुक गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेमरा और महदेवा बाजार के ग्रामीणों ने क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों ने खासकर बच्चों को नदी के किनारे जाने से रोकने और नदी में उतरने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने वन विभाग से भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें