फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विभाजन की त्रासदी को याद कर शहीदों को किया नमन

Fri, 14 Aug 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अम्बेडकर सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबो​धित करते सांसद जगदंबिका पाल। 
विज्ञापन
- आंबेडकर सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

- सांसद, विधायक और अफसरों ने कहा- इतिहास से सीख लेकर एकता और अखंडता को मजबूत करना जरूरी
सिद्धार्थनगर। भारत विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए शुक्रवार को आंबेडकर सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के दौरान करीब डेढ़ करोड़ लोग विस्थापित हुए और बड़ी संख्या में लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि विभाजन के दर्द को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है ताकि उन्हें पता चले कि देश की आजादी और एकता के लिए लोगों ने कितनी बड़ी कीमत चुकाई। उन्होंने वीर सपूतों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए दृढ़ संकल्प लेने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि देश का विभाजन बेहद पीड़ा दायक घटना थी। आज देश लोकतंत्र और संविधान के आधार पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और वीर सपूतों की याद दिलाता है। वहीं विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा। महिलाओं को भी गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अपना इतिहास जानना सभी का दायित्व है।
विधायक श्यामधनी राही ने सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहे सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि विभाजन का घाव आज भी लोगों की स्मृतियों में है। वर्ष 2022 से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों परिवार विस्थापित हुए। इस त्रासदी को याद करने का उद्देश्य इतिहास से सीख लेकर भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। सीडीओ बलराम सिंह ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, पीडी अनिल कुमार, डीसी मनरेगा संदीप सिंह समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें