फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर प्राथमिकी

Sun, 28 Dec 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के तुरसिया गांव में शनिवार देर शाम विवाहिता चांदनी (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे की छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति रविकांत के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के तुरसिया गांव के दलित टोला निवासिनी चांदनी पत्नी रविकांत शनिवार देर शाम घर के अंदर खाना बना रही थी। परिवार के अन्य लोग बाहर अलाव जलाकर ताप रहे थे। लोग खाने के इंतजार में बैठे थे कि अंदर से बुलावा आएगा तो चलेंगे। काफी देर तक जब बुलावा नहीं आया तो परिवार के सदस्य घर के अंदर गए तो देखा कि चांदनी का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका का मायका भवानीगंज थाना क्षेत्र के लटिया गांव में है। चांदनी के पिता मंत्री कुमार है। चांदनी की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। उसकी अभी कोई संतान नहीं है।
इस संबंध में खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका और उसके पति के बीच पहले से कुछ विवाद चल रहा था। भाई की तहरीर पर पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें