फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शारीरिक संबंध के बाद की शादी.. कराया गर्भपात, चार पर केस

Mon, 29 Jul 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र के गांव की युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, विवाह के बाद तीन माह का गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। उसने गांव के दो अन्य व्यक्तियों पर भी शारीरिक शोषण करने व मारने पीटने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने थाने की पुलिस पर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की जगह पीड़िता से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मामले में डुमरियागंज पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जबरन गर्भपात कराने व प्रताड़ना का केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है की वह पहले दो वर्षो तक शारीरिक शोषण किया । जब शादी का दबाव बनाया तो मंदिर में ले जाकर आठ माह पूर्व शादी कर ली। जिसके बाद गांव के दो युवक से मिलकर जबरिया शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा की जब पीड़िता विरोध करती है तो तीनों मिलकर पिटाई करते हैं। घर से बाहर तक नही निकलने देते थे। तीन माह का गर्भ होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद घर से मारपीट कर उसके ससुराल वालों ने निकाल दिया।
डुमरियागज थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर उसके पति, जेठ और सास ससुर के खिलाफ प्रताड़ना, जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है, युवती द्वारा पुलिस पर लगाया जा रहा आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें