फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हरतालिका तीज पर सजा बाजार, हरी-लाल साड़ियों व सुहाग सामग्री की बढ़ी मांग

Thu, 10 Sep 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में कपड़ो की खरीदारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
- 14 सितंबर को हरतालिका तीज, बाजारों में महिलाओं की उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

- हरी-लाल साड़ियां, डिजाइनर सूट, चूड़ियां और मेहंदी की बिक्री तेज पूजा सामग्री व शृंगार किट की दुकानों पर भी रौनक
सिद्धार्थनगर। हरतालिका तीज को लेकर बाजार सज गए हैं। 14 सितंबर को पड़ने वाले हरतालिका तीज पर्व को लेकर महिलाओं की खरीदारी बढ़ गई है। शहर के प्रमुख कपड़ा बाजारों से लेकर चूड़ी, मेहंदी, शृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों तक रौनक दिखाई दे रही है। सामग्रियों की मांग बढ़ी है। वहीं पूजा के लिए मिट्टी के शिव-पार्वती, पूजन थाली और अन्य सामग्री की बिक्री भी तेज हो गई है।
तीज पर महिलाओं के लिए हरे और लाल रंग के परिधान खास पसंद बने हुए हैं। दुकानदारों के अनुसार महिलाएं साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ी, बिंदी और अन्य शृंगार सामग्री भी खरीद रही हैं। कुछ महिलाएं पारंपरिक साड़ी की जगह डिजाइनर सूट और आकर्षक ड्रेस को प्राथमिकता दे रही हैं। बाजार में अलग-अलग बजट में कपड़ों और शृंगार सामग्री की रेंज उपलब्ध है।
विज्ञापन


साड़ियों से लेकर चूड़ियों तक बढ़ी मांग
- हरतालिका तीज को लेकर कपड़ा दुकानों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदार राधेश्याम गुप्ता के अनुसार हरे, लाल और गहरे रंग की साड़ियों की मांग अधिक है। साड़ियों के साथ डिजाइनर ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे भी पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए नई डिजाइन और रंगों की साड़ियां मंगाई हैं। शहर की रोहिणी देवी ने बताया कि तीज के लिए साड़ी के साथ चूड़ी और बिंदी भी खरीदी है। बाजार में इस बार रंग और डिजाइन की काफी वैरायटी मिल रही है। कृष्णावती ने बताया कि वह परिवार की महिलाओं के लिए तीज की खरीदारी करने बाजार आई हैं। कपड़ों के साथ पूजा की सामग्री भी यहीं से ले रही हैं।
विज्ञापन


पूजा सामग्री की दुकानों पर भी रौनक
- हरतालिका तीज के लिए महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इसे देखते हुए पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी बढ़ी है। मिट्टी के शिव-पार्वती, पूजा की थाली, कलश, दीपक, रोली, अक्षत, फल और अन्य पूजन सामग्री की मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें