सिद्धार्थनगर। जीएसटी स्लैब के लागू होने के बाद सोमवार से रसोई सहित अन्य कई घरेलू सामानों की दर में कमी होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से बदलाव के बाद घरेलू और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम घटने से गृहिणियों में खुशी है।
जीएसटी दरों में कटौती के बाद आम परिवार को राहत मिलने वाली है। सरकार के फैसले के बाद महिलाएं को रसोई बजट संभालने में आसानी होगी। सोमवार से दाल, घी, तेल, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, सर्फ, रेडीमेड कपड़े के साथ बच्चों की पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाली कॉपी, किताब आदि घरेलू और रोजमर्रा के दाम कम होन की उम्मीद है।
सरकार के इस निर्णय के बाद गृहणियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने मध्यम वर्गीय परिवार को राहत दी है। नवरात्र में इसका लाभ मिलने से लोगों को एक नया उपहार मिलेगा जबकि बढ़ते दामों से किचन का बजट बिगड़ गया था। घरेलू और रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी स्लैब घटने से उसके दामों में कटौती होगी।
महिलाओं का कहना है कि सरकार के इस फैसले ने न सिर्फ आमजन को राहत पहुंचाई है बल्कि गृहणियों की परेशानी को भी कम कर दिया है। जीएसटी दरों में कटौती के बाद घरेलू वस्तुएं सस्ती होगी तो घर का बजट भी सुधरेगा।