फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लिवर डैमेज होने से हुई थी मनोज की मौत, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Sat, 29 Nov 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चिताही गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में हुई मनोज चौहान (28) की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिवर डैमेज आया है। त्रिलोकपुर पुलिस के मुताबिक मृतक की मां की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चिताही गांव निवासी सीतापति पत्नी गोली चौहान ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में गांव के एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति बेटे मनोज को दिन में 11 बजे अपने साथ ले गया। फिर दोपहर बाद 3 बजे जब घर पर कोई नहीं था, चारपाई पर लाकर लिटा दिया। जब वह घर पर पहुंची तो मनोज चौहान मृत पाया गया। सीतापति ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनोज की मौत शराब का अधिक सेवन करने के कारण लिवर खराब होना बताया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में संदिग्ध मौत नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें