फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जाली नोट और मादक पदार्थ के धंधे पर अंकुश लगाने में मांगा सहयोग

Sun, 02 Nov 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कपिलवस्तु थाना पर तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बैठक करते एएसपी। संवाद
विज्ञापन
कपिलवस्तु। बाॅर्डर की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए गठित ग्राम सुरक्षा की समिति की बैठक रविवार को कपिलवस्तु कोतवाली में हुई। इसमें समिति के सदस्यों के साथ पुलिस और एसएसबी और खुफिया एजेंसी के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

इसमें सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही मादक पदार्थ आदि की तस्करी रोकने पर जोर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने संबंधित सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि एक तो जाली नोट जो विदेशी अराजक तत्वों की ओर से नेपाल के रास्ते भारत में भेजे जाते हैं। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। दूसरा मादक पदार्थ जो खास कर सीमाई भारतीय युवाओं को नशे की लत में झोंक रहे हैं। इस पर अंकुश लगाना हम सब का कर्तव्य है। पुलिस, एलआईयू , आईबी, एसएसबी सीमा पर पुरजोर कोशिश में लगी है कि इन अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जाए, लेकिन सदस्यों के जरिये ही सही सूचना मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें