फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मनुष्य को सत्य के मार्ग पर ही चलना चाहिए

Mon, 24 Nov 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर के भगत सिंह नगर मोहल्ला फूलपुर राजा में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा दूसरे दिन जारी रही। शनिवार की रात कथा व्यास आचार्य रामजस ने कहा कि मनुष्य को सत्य का प्रतिपादन करना चाहिए और सत्य के मार्ग पर ही चलना चाहिए।
विज्ञापन

भागवत के आदि, मध्य और अंत में महर्षि वेद व्यास ने सत्य की वंदना करके जीव को संकेत किया कि जीवन में सत्य को अपनाना चाहिए। कथा व्यास ने श्रोताओं को शुकदेव के जन्म की कथा के साथ ही परीक्षित के जन्म की भी कथा श्रवण कराई। उन्होंने बताया कि जब राजा परीक्षित को सात दिन में तक्षक सर्प डसने का श्राप लगा तो वह बड़ी प्रसन्नता के साथ अपने बड़े पुत्र जनमेजय को राजगद्दी सौंप कर जंगल में चले गए और वह वहीं पर अपनी मुक्ति का मार्ग खोजने लगे। राजा परीक्षित का शासन बहुत ही सुंदर था।
जब महापुरुषों, ऋषियों, महात्माओं को पता चला की राजा परीक्षित को सात दिन में तक्षक डस लेगा तो वहां वशिष्ठ, परासर और व्यास आदि महापुरुष पहुंचे और सबने उनकी मुक्ति का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें