फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में महिला पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुटवल में 19 अप्रैल 2025 को हुई थी वारदात, आरोपी महराजगंज का रहने वाला, नवलपरासी से पकड़ा गया
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल के बुटवल में महिला पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के निवासी सितारे आलम अंसारी (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 18 अक्तूबर 2026 को नेपाल के नवलपरासी जिले के पाल्हीनंदन गांवपालिका-3 के बिलासपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात के बाद भारत भाग गया था।
पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2025 को पाल्पा जिले के रैनादेवी गांवपालिका-3 के बम्घा निवासी विपना उर्फ टीका बिष्ट क्षेत्री (29) पर गोली चलाई गई थी। वह बुटवल उपमहानगरपालिका-11 के बुद्धनगर में नाश्ते की दुकान चलाती थीं। घटना के बाद से भागा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल लौटकर नवलपरासी में छिपा था आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दोबारा नेपाल में प्रवेश कर नवलपरासी में छिपकर रह रहा है। इसके बाद लुंबिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय, दांग और जिला पुलिस कार्यालय, नवलपरासी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से महराजगंज जिले के नंबर की एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें