भवानीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। किशोरी और युवक एक ही गांव के निवासी हैं। मामले में किशोरी के भाई ने भवानीगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवक और किशोरी के बीच लगभग एक साल से बातचीत हो रही थी। इस बीच आरोपी ने उसे एकांत में बुलाया और किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। जब यह बात किशोरी के परिजन को पता चली, उन्होंने उसके बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी और मोबाइल छीन लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट पंजीकृत कर आरोपी को शनिवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।